पिछडे वर्ग समाज (OBC) की सच्ची हितैषी साबित हुई है भाजपा - इन्दर वर्मा
भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ता सम्मेलनो में विभिन्न पिछडा वर्ग समाजो का मिल रहा है भरपुर समर्थन
भाजपा ओबीसी मोर्चा,बाहरी जिला, दिल्ली प्रदेश ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन राधा गार्डन, किराडी विधानसभा में आयोजित किया। इस मौके पर मोर्चे के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव खारी जी ने कहा कि मोर्चा सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है व ये तीसरा सम्मेलन है, मोदी जी के नैतृत्व में हम बाकी देशों को पीछे छोडकर विश्व की छःठी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बने हैं। वर्तमान समय में जीएसटी से टैक्स क्लैक्शन बडा है और निरन्तर देश में बडे बडे विकास के काम हो रहे है। कांग्रेस के राज में हर महीने एक घोटाला होता था लेकिन भाजपा पर कोई आरोप नही लगा अब तक। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त देश का सपना सच कर दिखाया। उन्होने ओबीसी वर्कग से अपील की कि भाजपा को मजबुत करके मोदी जी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाईए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम जी ने कहा कि पिछडे वर्ग की समस्याओं को प्लेटफॉर्म देने के लिए ओबीसी मोर्चे का गठन भाजपा द्वारा किया गया। साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भी धन्यवाद किया जिन्होने केवल पार्टी में मोर्चा बनाकर ही नही बल्कि ओबीसी आयोग बनाकर ओबीसी वर्ग की समस्याओं का निवारण करने व सरकार में भी पिछडे वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित किया है। यह सरकार गरीब, शोषित, पिछडो की सरकार है व सबसे अन्तिम में खडे व्यक्ति को आगे लाने व उसकी उन्नति करने का काम इस सरकार ने किया है। मोर्चे के मुख्य प्रवक्ता स्वर्णकार इन्दर वर्मा जी ने कहा कि भाजपा पिछडे वर्ग समाज (OBC) की सच्ची हितैषी साबित हुई है। मोदी जी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं और वो हम पिछडो (OBC's) को हमारा अधिकार दिलाने के लिए पुरे विपक्ष से लडाई लड रहे हैं। विपक्षी विकास की रफ्तार देखकर बौखलाए हुए हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कई समाज के लोग भी आए व स्वर्णकार समाज बडी संख्या में मुख्य रूप से आगे आया। सबने अपना समर्थन व विश्वास भाजपा के प्रति दर्शाया।
