मुंबई में फिर एक बार आग कि लपटें


प्रतिनिधी: संदिप कसालकर
अंधेरी पूर्व
मुंबई शहर में आये दिन कोई न कोई घटनाये अंजाम दे रही है। कभी भारी बारिश से परेशानी ! तो कभी खड्डों की परेशानी ! तो कभी आग जैसे घटनाओं से परेशानी। मुंबई वासी करे तो क्या करे। पिछले कई महीनो से आग की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना फिर एक बार देखने मिली। मुंबई के अँधेरी पूर्व इलाके में शिवशक्ति (एस.आर.ए) बिल्डिंग को आग ने अपने चपेटे में ले लिया। बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। इस घटना में जखमियों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा अस्पताल में ले जाया गया। आग लगने के बाद तुरंत ही अग्निशामक दल के जवान और मेघवाड़ी पोलिस ठाणे के अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। तहकीकात के दौरान पता चला की इस बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए फायर फायटींग सिस्टीम जैसी कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जो की बेहत जरुरी है।
श्रीमती सुरक्षा घोसालकर (अग्निशमन स्वयंसेविका) के कहने के अनुसार एस.आर.ए महाराष्ट्र योजना के अनुसार बिल्डिंग का रिपेयर मेंटेनेंस, फायर फायटींग सिस्टीम, स्ट्रक्चरल ऑडिट होना जरुरी है तथा इसकी पूरी जिम्मेदारी डेवलपर्स पर ही होनी चाहिए अन्यथा डेवलपर्स को OC तथा BCC सर्टिफिकेट नहीं दिया जाना चाहिए। जब कभी आग और बिल्डिंग गिरने की घटनाएं होती है तो बिल्डिंग में रहनेवाले लोग झोपड़ीमे रहेंवाले थे तथा वो लोग आर्थिक रूप से दुर्बल है यह जानबूझकर अनदेखा किया जाता है। बिल्डिंग और बिल्डिंग में रहेंवाले लोगों की सुरक्षा ये डेवलपर्स की अगली १० साल की जिम्मेदारी सरकारने (PWD) अगर ली तो शायद खराब गुणवत्ता निर्माण, खतरनाक परिस्थिति वाले इलेक्ट्रिक शाफ्ट, अप्रत्याशित लिफ्ट इत्यादि समस्याएं को नियंत्रित किया जा सकता है।