पुलिस की आवाज़ टीम पहुंची सांताक्रूज़ जुहू पोलिस थाने, किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान।


महाराष्ट्र, मुंबई (दिनांक २९ जुलाई २०१८) - जुहू पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमान जाधव सर, गायकवाड सर, आरूटे मैडम और पुलिस थाने के सभी पुलिस अधिकारियों से पुलिस की आवाज की टीम ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पुलिस की आवाज़ की टीम की कार्यकारिणी तथा भविष्य में पुलिस की आवाज कि टीम का गठन कर किस प्रकार से कार्य करना है और किस प्रकार से पुलिस प्रशासन की सेवा करनी है ऐसी कई चर्चाएं हुई।
इसमें विशेष रूप से राष्ट्रिय अध्यक्ष पाल जी, महेंद्रजी तिवारी जी, महेंद्रजी चौधरी जी  और संदिप कसालकर जी, इंसलि करडोज़ तथा अनीता शुक्ला जी, गोविंद पांडे जी, कुलदीप तिवारी और पुलिस की आवाज मुंबई के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस की आवाज़ की सभी टीम से पुलिस अधिकारीयों ने उनका अमूल्य समय देकर बात की तथा पुलिस की आवाज़ का पुलिस के प्रति प्रेम भाव और कार्य की सराहना कर बहुत-बहुत बधाई दी।