शिवसेना वर्कर की मर्डर का हुआ खुलासा...



शिवसेना वर्कर की मर्डर का हुआ खुलासा

मुंबई प्रतिनिधी: अनिल सकपाळ 
शहापुर - कुछ दिनों पहले शिवसेना वर्कर शैलेश निमसे जो शिवसेना के पूर्व उप तालुका प्रमुख के रूप में काम कर चुके थे उनकी हत्या से शिवसेना को सोशल मिडिया पर ट्रोल किया गया था। क्योंकि उनकी हत्या के पूर्व ही कुछ दिन पहले अहमदनगर में भी शिवसेना के दो वर्करों के मर्डर का मामला उजाले में आया था। आज शैलेश निमसे के मर्डर का राज खुल गया है। नाजायज सम्बन्ध यह इस हत्या का मुख्य कारन इस मर्डर के पीछे था यह स्पष्ट हो गया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार ठाणे जिले के शाहपुर अंतर्गत देवचोले नामक ग्रामीण विभाग में "दात्याचा माल" नामक जगह पर शैलेश निमसे की डेथ बॉडी आधी जली हुई अवस्था में मिली थी। इसकी सुचना पुलिस पाटिल काशीनाथ पाटिल ने गणेशपुरी पुलिस ठाणे में दी थी। जिसकी तहत २० अप्रैल को आय.पि.सी. की धारा ३०२, २०१ की तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को जानकर ठाणे ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम ने ग्रामीण और गणेशपुरी की विशेष टीम का गठन किया था। खबरियो की सुचना तथा सी. सी. टी. वि. फुटेज एवं कुछ टेक्निकल मुद्दों के आधारपर आसनगांव में रहनेवाले प्रमोद वामन लुटे (३२) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिसमे उसने अपने साथियो के साथ शैलेश निमसे की हत्या करने की बात कबूल की है। और यह भी स्पष्ट किया की शैलेश निमसे की पत्नी ने उन्हें मर्डर करने की सुपारी दी थी। शैलेश का किसी और महिला से नाजायज सम्बन्ध थे इसके चलते अपनी पत्नी से मारपीट भी किया करते थे। कही वे उन्हें अपनी जायदाद से बेदखल ना कर दे इसी भय के कारन उन्होंने प्रमोद लुटे नामक व्यक्ति को सुपारी देकर शैलेश निमसे का खून करवा दिया।