मुंबई प्रतिनिधी: संदिप कसालकर
रिलायंस जियो लगभग 30 शहरों में फाइबर ब्रॉडबैंड, टीवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसलिए जगह जगह ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने का काम शुरू कर दिया है। अपना काम जल्द से जल्द ख़त्म हो इसलिए रिलायंस जियो ने नियमों का उल्लंघन करना भी शुरू कर दिया है। क्या रिलायंस जियो के लिए अलग नियम बनाये गए है ? नगर निगम इसमें करवाई क्यों नहीं कर रही है ? क्या नगर निगम के अधिकारी भी इसमें शामिल है ? ऐसे कई सवाल यहाँ पर रहनेवाले लोग कर रहे है।
गोरेगाव पूर्व पांडुरंग वाड़ी से ओबेरॉय मॉल तक गुजरने वाले एक नाले के अंदर से रिलायंस जियो की ऑप्टिकल फाइबर केबल डाली जा रही है। जो की अवैध है। इसका कॉन्ट्रैक्ट मेहता नामक व्यक्ति को दिया गया है। तथा मेंटेनेंस नगरनिगम पि साउथ के सुनील चौलवाड जी देख रहे है। वहाँ के समाजसेवक रॉयन लिओ ने इसबारे में कांट्रेक्टर से पूछताछ की तथा इस काम की परमिशन दिखाने को कही तो उस कांट्रेक्टर ने गुस्से से उन्हें कहा की परमिशन अभी मेरे पास नहीं है। परमिशन मिली तभी तो काम कर रहे है। और यहाँ वहाँ फ़ोन घुमाना चालू किया।
वहाँ के कुछ निवासी लोगों का कहना है की भविष्य में इस फाइबर केबल की वजह से नाले के अंदर कचरा अटक सकता है। और बारिश के समय बहोत बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। तथा रिलायंस जिओ पर कारवाई करने की मांग भी यहाँ के निवासी कर रहे है।
