Breaking News - रात के समय हेमंत करकरे पार्क में हो रहे है सेक्स स्कैंडल...




मुंबई: संदिप कसालकर

शहीद हेमंत करकरे जो 26 नवम्बर 2008 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए। इनकी याद में एक उद्यान पूनम नगर जोगेश्वरी पूर्व में निर्माण किया गया। जोकि लोगों को मॉर्निंग, इवनिंग वॉक तथा बच्चों को खेलने कूदने के लिए बनाया गया है। शाम के करीब ८ बजेतक ये उद्यान बंद हो जाता है। बंद होनेके बाद धीरे धीरे यहाँ पर कपल्स जमा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अँधेरे का फायदा लेकर कपल्स यह उद्यान में छुपे रस्ते से अन्दर आते है। और किसी सुरक्षित जगह पर बैठ ये यहाँ सेक्स आदि करते है। इनमेसे कई कपल्स नाबालिक भी है। तथा कई लोग यहाँ पर धूम्रपान और गांजा का सेवन करने हेतु भी आते है। हिंदमाता को खबर लगते ही यहाँ पर स्टिंग किया गया और एक कपल को सेक्स करते पकड़ा। जो की नाबालिक पाए गए। हमारी टीम को देख यहाँ पर बैठे हुए अन्य कपल्स दुम दबाकर भागे। ऐसा नजारा उद्यान के बाहर भी देखने मिला। 
नेशनल सिक्यूरिटी सर्विसेस (NSS) नामक एजेंसी ने यहाँ पर अपनी सिक्योरिटी तैनात की है। करीब ४ महीने पहले नाईट शिफ्ट के लिए राकेश मिश्रा नामक व्यक्ति को सिक्यूरिटी के लिए नियुक्त किया गया है। जो रात ८ से सुबह ८ बजे तक नाईट शिफ्ट करता है। इनसे बात कर ये पता चला की यहाँ पर सिर्फ यही एक आदमी सिक्यूरिटी के लिए नियुक्त है। जोकि इतने बड़े उद्यान के लिए काफी नहीं है। सिर्फ ४००० के मासिक सैलरी पर राकेश मिश्रा यहाँ पर काम कर रहा है। शायद इसलिए ये सिक्यूरिटी अपना काम ढंग से नहीं कर रहा है। लोगो ने यहाँ के विधायक श्रीमान रविंद्र वायकर तथा एम्.आय.डी.सी अँधेरी पूर्व पुलिस स्टेशन से विनंती की है की कृपया इस विषय को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द करवाई करे।