मुंबई : संदिप कसालकर
गोरेगाव पूर्व और पश्चिम को जोड़नेवाला स्वातंत्र्यवीर सावरकर नामक पुल बहोत गंभीर अवस्था में है। किसी भी समय भयंकर दुर्घटना होनेकी आशंका है। बड़ी मात्रा में भारी वाहनों की हर रोज होनेवाली यातायात की वजह से यह पुल के जोड़ जगह जगह पर ढीले पड चुके है। इसकी वजह से बड़ी मात्रा में पुल को कई जगह पर क्रैक आ चुके है। यह पुल को लगके ही पश्चिम बाजु और एक पुल का निर्माण हो रहा है। उसकी वजहसे हर रोज यह पुल पर वाहनोंकी लम्बी कतार लगी रहती है। ये लम्बी कतार की वजह से पुल की वजन सेहेनिकी क्षमता से कई गुना ज्यादा वजन पुल पे आ रहा है। साथ ही इस पुल के बाजुमें जहाँ फ़ुटपाथ है उसकी भी स्थिति ठीक नहीं है। पेव्हर ब्लॉक्स पूरी तरह से उखड चुके है। जगह जगह पर खड्डे हो चुके है। तथा फ़ुटपाथ को जो लोहे की जाली लगायी गई है वो भी दिन दहाड़े चोरी हो रही है। इसकी वजह से लोगों को फ़ुटपाथ पे चलना भी जोखिम भरा लग रहा है। कभी भी किसी भी समय ऍक्सिडेंट होने का डर लगा रहता है। अगर हमें सुरक्षित सड़क नहीं मिल पा रही है तो हम टैक्स क्यों भरे ऐसे कई सवाल यहाँ के लोग कर रहे है।
यह विषय की सभी जानकारी पि/दक्षिण विभाग महानगरपालिका सम्बंधित सहायक अभियंता अधिकारी श्रीमान अमित पाटील जी को लिखित रूप में दी गई थी तथा उसी क्षेत्र में रहनेवाले स्थानीय लोगों ने श्रीमान अमित पाटिल जी से मुलाकात करने के पश्चात उन्हें आश्वासन दिया की इस समस्या का समाधान तुरंत होजायेगा। पर अभीतक किसीभी प्रकारकी कारवाई नहीं की गई है। हर दिन पुल की हालत बिगड़ते ही जा रही है।
अब फ़ुटपाथ पे आनेजाने वाले लोगो की सुरक्षा का प्रश्न गंभीर रूप से खड़ा हो चूका है। कई भी न्याय न मिल पाने के पश्चात यहाँ के कुछ लोगों ने दिंडोशी पोलिस स्टेशन में जाके इस विषय की शिकायत की परन्तु वहाँ के पुलिसो ने कहा की ये हमारी जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे केहकर वहाँसे जानेके लिए कहाँ।
अगर यह विषय गंभीरता से नहीं लिया गया तो कुछ दिनों में यह पुल किसी भी समय गिर सकता है और भारी मात्रा में लोगों की जान जा सकती है और बहोत नुकसान हो सकता है। हम यहाँ के विधायक तथा सम्बंधित नगर निगम और पुलिस प्रशासन से विनंती करते है की कृपया इस विषय की गंभीरता को समझे और तुरंत इस समस्या का समाधान करे।


