आगरा : यूपी में सरकार बदलने और योगी सरकार के सत्ता में आने का प्रभाव इस बार ताज महोत्सव पर भी नजर आएगा. पहली बार ताज महोत्सव का आगाज भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन से होने जा रहा है. 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है. ताज महोत्सव के लिए शिल्पग्राम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.
18 फरवरी को होगा उद्घाटन
ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है तो वहीं 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का प्रोग्राम होगा. 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट है. 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर आधारित प्रोग्राम पेश करेगा. 23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा.

27 फरवरी तक रहेंगे बॉलीवुड सितारे
कार्यक्रम में शिरकत के लिए 25 से 27 फरवरी तक बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. जानकारी के मुताबिक ताज महोत्सव के कुछ प्रोग्राम सूरसदन और पालीवाल पार्क में भी होंगे. ताज महोत्सव आयोजन समिति ने प्रदेश के गवर्नर राम नाईक और CM योगी आदित्यनाथ को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण लेटर भेज दिया है.