स्काईवॉक बना जानलेवा...

मुंबई प्रतिनिधी (विक्रोळी) - अविनाश माने

विक्रोली के कन्नमवार नगर नं 2 से टागोर नगर नं ७ से बना पब्लिक पूल अपनी खस्ता हालत के चलते लोगो की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। टागोर नगर को लगकर शमशान भूमि होने के कारण लोगो को राजमार्ग पार करते हुए जान हथेली पर लेकर गुजरना पड़ता है। यहा पर पूल से पहले लोगो की सुविधा के लिए लिफ्ट प्रस्तावित थी लेकिन उसका कोई नामोनिशान ना होने कारण लोग त्रस्त है एवं पूल के निर्माण में भारी मात्रा में यहा भ्र्ष्टाचार हुआ है ऐसे आरोप यहा कि स्थानिक जनता कर रही है।
बार बार इस स्कायवॉक की मरम्मत करना यही उदाहरण देते हुए लोग थक नही रहे। निर्माण और मरम्मत कार्यकाल में अधिकारियोंकी अनुपस्थिति से भी जनता में कई सवाल उठ रहे है। सीढ़ियों की टुटी हुए फर्श के कारण वृद्ध, बच्चे, तथा विकलांग व्यक्तियोंको यहा पर कई बार छोटी मोटी दुर्घटनाओं का शिकार भी होने की बात सामने आ रही है।स्थानिक प्रशासन विभाग आखिर कब यहा ध्यान देगी ? कब इसकी मरम्मत ठीकठाक तरीके से होगी और आवाजाही करनेवाले लोगो के अच्छे दिन कब आएंगे इस बात पर स्थानिक जनता ताक लगाए बैठी है।