मुंबई प्रतिनिधी: संदिप कसालकर
मुंबई अँधेरी क्षेत्र में कल रात एक प्रिटिंग प्रेस को आग लगी। इस दुर्घटना में एक आदमी की जलकर मौत हो गयी। अँधेरी मरोल मित्तल इंडस्ट्रियल एस्टेट में इंडिया वन नामक कंपनी को भीषण आग लगी. इंडिया वन कंपनी एक प्रिंटिंग प्रेस चला रही थी। अचानक लगी आग ने वहाँ पर पड़े पेपर्स को तुरंत अपने चपेट में ले लिया और धीरे धीरे प्रेस के अन्य सामग्री को भी जलाकर ख़ाक कर दिया। प्रिंटिंग प्रेस के इर्द गिर्द जगह न होने के कारन वहाँ पर काम कर रहे मजदूरों को बहार निकलने के लिए दिक्कत हो गयी। इस भागदौड़ में प्रदीप विश्वकर्मा नामक एक मजदुर प्रेस में ही फंस गया और आग के चपेटे में आकर उनकी मृत्यु हो गयी। फायर ब्रिगेड की ५ और पानी टैंकर की ५ गाड़िया मौके पर पहुँच गयी और आग को काबू में कर लिया। आग लगने का कारन अभीतक स्पष्ट नहीं हुआ है।
