फर्जी टिकिट पर यात्रा करने वाले 2 यात्री गिरफ्तार..

फर्जी टिकिट पर यात्रा करने वाले 2 यात्री गिरफ्तार... 

प्रतिनिधी: अनिल सकपाळ 

कल्याण - कैंसर पेशेंट के नाम पर फर्जी टिकिट लेकर यात्रा करने वाले 2 यात्रियों को कल्याण टिकिट चेकिंग स्टाफ ने दबोच लिया. आज 15645 गोहाटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले 2 युवक कैंसर पेशेंट के नाम पर छूट लेकर यात्रा कर रहे थे. कल्याण में एस.एम. भानुशाली और वाई पी शर्मा नामक टीटीआई ने उन्हे पकड लिया और फ्रॉड करने के जुर्म में GRP लोहमार्ग पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.